कड़ाके की ठंड और कोहरे का कहर, डीएम ने घोषित किया स्कूलों में शीतकालीन अवकाश।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा
यूपी जनपद प्रतापगढ़
प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद में पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रतापगढ़ ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है. यह अवकाश 24 दिसंबर 2025 से 26 दिसंबर 2025 तक रहेगा। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि इस अवधि में सभी स्कूल बंद रहेंगे और कक्षाएं पुनः 27 दिसंबर 2025 को शुरू होंगी। इसके अलावा बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं डीएम ने आदेश में कहा है कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है, क्योंकि सुबह और शाम के समय ठंड काफी बढ़ गई है और बच्चों के लिए स्कूल आना मुश्किल हो रहा है. उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों और शिक्षकों से इस आदेश का सख्ती से पालन करने और बच्चों को घर पर सुरक्षित रखने की अपील की है। इसके साथ ही प्रशासन ने आम जनमानस से भी अपील की है कि वे ठंड से बचाव के पुख्ता इंतजाम करें और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।












