बांग्लादेश में दीपू दास की हत्या के विरोध में बस्ती की सड़कों पर उतरे लोग
बस्ती। बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू दास की हत्या के विरोध में उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में लोगों का आक्रोश सड़कों पर देखने को मिला। विश्व हिंदू परिषद समेत कई हिंदू संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए घटना की कड़ी निंदा की।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस विरोध प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी मातृ शक्ति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में केंद्र सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने और बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाने की मांग की।
प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण रही और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।
हिंदू संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार नहीं रुके, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
ये भी पढ़ें गोरखपुर में युवक की हत्या से सनसनी, गर्लफ्रेंड की कॉल पर घर से निकला था विशाल यादव












