गोरखपुर में युवक की हत्या से सनसनी, गर्लफ्रेंड की कॉल पर घर से निकला था विशाल यादव

गोरखपुर में युवक की हत्या से सनसनी, गर्लफ्रेंड की कॉल पर घर से निकला था विशाल यादव

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां गर्लफ्रेंड की कॉल पर भोजन छोड़कर घर से निकले 26 वर्षीय युवक विशाल यादव की हत्या कर दी गई। विशाल का शव खेत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

परिजनों के अनुसार, घटना वाले दिन विशाल यादव घर पर खाना खा रहा था, तभी उसकी गर्लफ्रेंड का फोन आया। कॉल के बाद वह घर से निकल गया, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद परिजनों को सूचना मिली कि विशाल की लाश खेत में पड़ी है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक विशाल यादव सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता था और उसकी कई रील्स सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं।

परिजनों ने इस मामले में विशाल की गर्लफ्रेंड और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

हालांकि, गर्लफ्रेंड और उसके परिवार द्वारा हत्या क्यों की गई, इसकी वजह फिलहाल साफ नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों की गहन जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें एटा में बांग्लादेश के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल का जोरदार प्रदर्शन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें