एटा में कांग्रेस कार्यालय पर महामना मालवीय व महाराजा बिजली पासी की जयंती एवं सी. राजगोपालाचारी की पुण्यतिथि मनाई गई
संवाददाता योगेन्द्र सिंह
एटा। दिनांक 25 दिसंबर 2025 को अपराह्न 1 बजे कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष हाजी आशिक हुसैन के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय, एटा में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी एवं महाराजा बिजली पासी जी की जयंती तथा भारत रत्न सी. राजगोपालाचारी जी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने तीनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया। जिलाध्यक्ष हाजी आशिक हुसैन ने कहा कि महामना मालवीय जी, महाराजा बिजली पासी जी एवं सी. राजगोपालाचारी जी जैसे महापुरुषों का जीवन आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचार सामाजिक समरसता, शिक्षा और राष्ट्र सेवा की भावना को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चोब सिंह धनगर एडवोकेट, राम कुमार सक्सेना एडवोकेट, सुरेंद्र सिंह यादव, सूरज पाल भारती, विजय सिंह, राजेंद्र सिंह यादव, मोहम्मद तसब्बुर, संदीप प्रतिहार, ओमवीर वर्मा एवं मोहम्मद जहिम सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












