कुंवर अक्षय प्रताप सिंह ‘गोपाल भइया’ ने की विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए गुणवत्ता बनाए रखने के कड़े निर्देश

कुंवर अक्षय प्रताप सिंह ‘गोपाल भइया’ ने की विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए गुणवत्ता बनाए रखने के कड़े निर्देश

संवाददाता बिपिन मिश्रा कुंडा प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ जनपद के विकास को गति देने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए आज प्रताप सदन जनपद कार्यालय में जन-सुनवाई का आयोजन किया गया। इसके उपरांत जिला पंचायत कार्यालय में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता मा. श्री कुंवर अक्षय प्रताप सिंह गोपाल भइया जी नेता जनसत्ता दल विधान परिषद एवं पूर्व सांसद ने की।

​विकास कार्यों की गहन पड़ताल
​बैठक के दौरान कुंडा-बाबागंज विधानसभा सहित पूरे जनपद में चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट जांची गई। गोपाल भइया ने मुख्य रूप से सात महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारियों के साथ संवाद किया।

पी.डब्ल्यू.डी. (लोक निर्माण विभाग)
​विद्युत विभाग
​सिंचाई विभाग
​पंचायती राज विभाग
​कृषि विभाग
​समाज कल्याण विभाग
​दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग
​अधिकारियों को सख्त निर्देश
​समीक्षा बैठक के दौरान श्री गोपाल जी ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और सभी परियोजनाएं समय सीमा के भीतर पूर्ण की जाएं ताकि आम जनता को इनका लाभ मिल सके।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर एडीसीपी नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा एसीपी-2 नोएडा श्री मयंक तिवारी तथा एसीपी यातायात नोएडा श्री सौरभ सिंह के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दृष्टिगत थाना सेक्टर-24 क्षेत्रांतर्गत स्थित इस्कॉन मंदिर का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों सम्मानित कर मेडल व डिग्री देकर की,”जो पहले सुनते नहीं थे, अब टाल नहीं पाते’ रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह के इस बयान से मची हल चल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal