एटा हाड़ई गांव में मामूली बात ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट।

एटा हाड़ई गांव में मामूली बात ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट।

संवादाता अमन अहमद।

एटा जिले के मलावन थाना क्षेत्र अंतर्गत हाड़ई गांव में एक छोटे से विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया। गांव में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट हो गई, जिसमें दोनों ओर से दो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल परीक्षण कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना में एक पक्ष से 52 वर्षीय बालकिशन पुत्र रजिस्टर सिंह घायल हुए हैं, जबकि दूसरे पक्ष से 20 वर्षीय नीलेश पुत्र राजबहादुर को चोटें आई हैं। दोनों का उपचार जारी है और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है। घायल बालकिशन के बेटे गौरव कुमार ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों ने उनके पिता को रास्ते में रोककर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। उन्होंने बताया कि हमलावर यहीं नहीं रुके, बल्कि बाद में उनके घर में घुस आए और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की। घटना की जानकारी उन्होंने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को दी। वहीं, दूसरी ओर से घायल नीलेश के भाई कृष्णकांत ने अलग कहानी बताई। उनका कहना है कि जब नीलेश घर लौट रहा था, तभी कुछ लोगों ने उससे शराब मांगी। इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गया। इस मामले की सूचना भी पुलिस को दी गई है।

फिलहाल दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया