मंत्री की स्कॉट ड्यूटी में लापरवाही, दरोगा की कार ने ट्रैफिक इंस्पेक्टर की गाड़ी में मारी टक्कर

मंत्री की स्कॉट ड्यूटी में लापरवाही, दरोगा की कार ने ट्रैफिक इंस्पेक्टर की गाड़ी में मारी टक्कर

संवाद दाता: पंकज मिश्रा मैनपुरी

मैनपुरी। जनपद मुख्यालय पर उस समय हड़कंप मच गया जब कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह की स्कॉट ड्यूटी में तैनात ट्रैफिक इंस्पेक्टर की खड़ी स्कॉट गाड़ी में एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार ट्रैफिक इंस्पेक्टर की स्कॉट गाड़ी कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह की सुरक्षा एवं स्कॉट ड्यूटी के लिए खड़ी थी। तभी तेज रफ्तार से आई एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉट गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर मारने वाली कार पर “पुलिस” लिखा हुआ था। कार की नंबर प्लेट से मिली जानकारी के अनुसार वाहन पुलिस लाइन मैनपुरी में तैनात एक दरोगा से संबंधित बताया जा रहा है। हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि टक्कर मारने वाला चालक शराब के नशे में धुत था और लापरवाही से वाहन चला रहा था। घटना कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट के पास स्थित तिराहे की बताई जा रही है, जहां अक्सर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की आवाजाही बनी रहती है।

फिलहाल मामले की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। पुलिस कार चालक की पहचान कर उसकी तलाश में जुट गई है। घटना ने पुलिस महकमे में भी सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर मंत्री की सुरक्षा ड्यूटी के दौरान इस तरह की लापरवाही कैसे हुई।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें