एटा में 27 दिसंबर को 220 केवी उपकेंद्र पर जरूरी कार्य, कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
संवाददाता: धर्मेंद्र चौहान
एटा। सभी सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि 220 के०वी० उपकेंद्र एटा पर अत्यंत आवश्यक तकनीकी कार्य किया जाना है। इस कार्य के अंतर्गत नवनिर्मित 160 एमवीए ट्रांसफॉर्मर-III के लिए 220 केवी मेन बस की स्ट्रिंगिंग की जाएगी।
इसी कारण 220 केवी मेन बस का शटडाउन दिनांक 27 दिसंबर 2025 (शनिवार) को सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक (कुल 3 घंटे 30 मिनट) प्रस्तावित है।
शटडाउन की इस अवधि में 220 केवी उपकेंद्र एटा से निकलने वाले सभी 33 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में 10 एमवीए एटा, इंडस्ट्रियल, अमापुर, रिजोर, 3 एमवीए, मलावन, बगवाला, पिलुआ, यूपीएसआईडीसी, सकीट, जेटीपीएस, कोतवाली, रेलवे रोड, ठंडी सड़क तथा डी/एच सहित अन्य क्षेत्र शामिल हैं।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे शटडाउन अवधि के दौरान सहयोग करें और असुविधा से बचने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से कर लें। विभाग का कहना है कि यह कार्य भविष्य में बेहतर और सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है।












