पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तमंचा लहराकर दहशत फैलाने की कोशिश

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तमंचा लहराकर दहशत फैलाने की कोशिश

संवाददाता: पंकज मिश्रा मैनपुरी। थाना बिछवा क्षेत्र के ग्राम करनपुर निभरी में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव निवासी बेलाचरण आग के सामने ताप रहा था, तभी हमलावरों ने उस पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमले में बेलाचरण का हाथ टूट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान आरोपी निलेश ने तमंचा निकालकर बड़ी वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। हालांकि मौके पर मौजूद ग्रामीणों के शोर-शराबे के चलते आरोपी तमंचा घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया।

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही थाना बिछवा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से तमंचा बरामद कर लिया। पुलिस ने घायल बेलाचरण को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस के अनुसार पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, हालांकि पुलिस सतर्कता बनाए हुए है।

ये भी पढ़ें हाथरस में होटल में युवक की पिटाई, गोमांस परोसने का आरोप

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal