लुधियाना में पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ फूंका गया पुतला

लुधियाना में पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ फूंका गया पुतला, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन

लुधियाना (पंजाब) | संवाददाता: सर्वेश राय. कश्मीर के पहलगाम में सैलानियों पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले के विरोध में आज लुधियाना के जमालपुर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा मंडल प्रधान विनोद राणा की अगुवाई में मुंडीया चौक, चंडीगढ़ रोड पर पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंका गया। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे गूंजे और लोगों में भारी रोष देखने को मिला।

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से मांग की कि पाकिस्तान के खिलाफ सख्त और ठोस कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसे हमलों पर रोक लगाई जा सके। विनोद राणा ने कहा कि यह हमला न केवल अमानवीय है बल्कि पूरे देश की सुरक्षा और अस्मिता पर हमला है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता देश के हर नागरिक के साथ खड़े हैं और आतंकवाद के खिलाफ सरकार के हर कदम का समर्थन करेंगे।

इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें जिला उपाध्यक्ष मनमीत चावला, सोहन सिंह ढोलनवाल (भाजपा प्रधान लुधियाना देहाती), लवदीप सिंह पनेसर (उपप्रधान), अवतार भाटिया (जिला उपप्रधान देहाती), परमिंदर सिंह पप्पू, हरिदर कुशवाहा, हनिश गुप्ता, रमन, विनोद गर्ग, कुसुम वर्मा, वनिता धीमान, पूजा, वीना देवी, हीरा लाल पाल, अजय पंड्या, विमल जौहरी, शुभम शुक्ला, शिव कपूर और राज सिंह राजपूत शामिल थे।

कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि आतंकवाद के खिलाफ यह संघर्ष निरंतर चलता रहेगा और वे हर मोर्चे पर देशहित में खड़े रहेंगे।

ये भी पढ़ें भारत का बड़ा एक्शन: आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ लिए 5 अहम फैसले

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें