भारत का बड़ा एक्शन: आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ लिए 5 अहम फैसले

भारत का बड़ा एक्शन: आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ लिए 5 अहम फैसले

पाक द्वारा पहलगाम हमले के बाद भारत ने अपनी कूटनीतिक कार्रवाई में बड़ी वृद्धि की है। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के खिलाफ कई ठोस कदम उठाए..

सिंधु जल समझौता रद्द___ भारत ने 1960 में पाकिस्तान से हुआ सिंधु जल समझौता तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। इस फैसले के तहत अब पाकिस्तान को मिलने वाली पानी की आपूर्ति रोक दी जाएगी। यह कदम भारत की ओर से आतंकवाद के खिलाफ सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

पाकिस्तानी वीजा रद्द____ भारत ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए हैं। इससे अब पाकिस्तानियों के लिए भारत आना मुश्किल हो जाएगा। भारत ने साफ किया है कि वह किसी भी सूरत में आतंक के समर्थकों को अपने देश में जगह नहीं देगा।

पाकिस्तान में भारतीय दूतावास बंद____भारत ने इस हमले के बाद पाकिस्तान में मौजूद अपने दूतावास को बंद करने का फैसला लिया है। यह निर्णय वहां कार्यरत भारतीयों की सुरक्षा और पाकिस्तान की दोहरी नीति के विरोध में लिया गया है।

पाकिस्तानी राजनायिकों को देश छोड़ने का आदेश___  भारत ने पाकिस्तान के सभी राजनयिकों को एक सप्ताह के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया है। इस फैसले के बाद पाकिस्तान के राजनायिक भारत में कोई भी राजनैतिक या कूटनीतिक गतिविधि नहीं कर सकेंगे।

अटारी बॉर्डर सील___  भारत ने पंजाब स्थित अटारी बॉर्डर को सुरक्षा कारणों से पूरी तरह सील कर दिया है। यह कदम पाकिस्तान के साथ व्यापार और आवागमन को रोकने के लिए उठाया गया है।

ये भी पढ़ें पति काम में व्यस्त, पत्नी गैरमर्द संग रंगरलियों में रंगी! रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद हुआ चौंकाने वाला घटनाक्रम

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें