पति काम पर निकलता, पत्नी अपने आशिक के साथ रंगरलियां मनाने लगती
शाहजहांपुर: यह मामला पति-पत्नी और पराए मर्द के रिश्ते की एक सनसनीखेज कहानी है। पत्नी का अपने प्रेमी से छुप-छुपकर मिलना रोज की आदत बन गई थी। जैसे ही पति काम पर निकलता, पत्नी अपने आशिक के साथ रंगरलियां मनाने लगती थी। उसे यकीन था कि पति को कभी कुछ पता नहीं चलेगा। लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया। एक दिन जब वह अपने प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में थी, तभी उसका पति अचानक घर लौट आया और दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। गुस्से में बेकाबू पति ने पत्नी को गोली मार दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
बता दें कि नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे ने एक युवती के साथ कोर्ट मैरिज शादी की थी. जिसके बाद दोनों का एक बेटा भी हुआ. युवक काम के चलते दिन भर घर से बाहर रहा करता था और देर रात को काम खत्म कर घर लौटता था. मंगलवार की रात भी वह देर रात घर पहुंचा तो उसने अपनी पत्नी को एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया. जिसके बाद महिला का आशिक मौके से फरार गया।
आशिक के फरार होने के बाद महिला और उसके पति के बीच अवैध संबंध को लेकर विवाद हुआ. जिसके बाद पति घर छोड़कर कहीं चला गया. सुबह महिला पति को खोजते हुए पहुंची तो रात की बात को लेकर दोनों के बीच फिर विवाद हुआ. इस दौरान गुस्से में पति ने पत्नी को गोली मार दी. घटना के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें गुरुग्राम में हुआ सबसे बड़ा मेगा जॉब फेयर, विभिन्न सेक्टरों की प्रतिष्ठित 90 कंपनियों ने लिया भाग












