प्रतापगढ़: हीरागंज नगर पंचायत में अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी समारोह का भव्य आयोजन

प्रतापगढ़: हीरागंज नगर पंचायत में अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी समारोह का भव्य आयोजन

संवाददाता: अमित शुक्ला प्रतापगढ़ जनपद के हीरागंज नगर पंचायत क्षेत्र में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा. डॉ. रीता बहुगुणा जोशी जी उपस्थित रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में निवर्तमान सांसद कौशांबी विनोद सोनकर जी ने शिरकत की।

इस अवसर पर हीरागंज नगर पंचायत चेयरमैन सुरेखा देवी, उदयशंकर पांडे जी, जिला महामंत्री पवन गौतम सहित मंडल के पदाधिकारी, नगर पंचायत के सभासदगण एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन, उनकी नीतियों, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि अटल जी का जीवन लोकतंत्र, राष्ट्रवाद और मानवीय मूल्यों का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने समाज को यह संदेश दिया कि सत्ता का खेल तो चलता रहेगा, सरकारें आएंगी-जाएंगी, लेकिन देश का लोकतंत्र अमर रहना चाहिए।

वक्ताओं ने अटल जी के विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि मनुष्य को हर परिस्थिति में संघर्ष करते रहना चाहिए—यदि एक सपना टूट जाए तो दूसरा सपना गढ़कर आगे बढ़ना ही जीवन का सार है।

समारोह के अंत में सभी उपस्थितजनों ने अटल जी के आदर्शों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें मेरा युवा भारत, हापुड़ ने ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें