गुरुग्राम में आधी रात रेव पार्टी पर पुलिस का छापा, आयोजक गिरफ्तार
नशे में झूमते मिले दर्जनों युवक-युवतियां, विदेशी शराब व चरस बरामद
गुरुग्राम। दिल्ली से सटे गुरुग्राम के रायसीना हिल्स क्षेत्र स्थित भोंडसी में आधी रात एक आलीशान रिसॉर्ट में चल रही रेव पार्टी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान तेज़ डीजे की धुन पर नशे में झूमते दर्जनों युवक-युवतियां मौके पर मिले।
पुलिस के अनुसार, रेव पार्टी में दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों से आए अमीर घरानों के युवक-युवतियां और छात्र शामिल थे, जो न्यू ईयर सेलिब्रेशन के नाम पर पार्टी में शामिल हुए थे। पार्टी के बाद उन्हें तमाम ऐशो-आराम की सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी थीं।
मौके से कार्यक्रम आयोजक आनंद, निवासी वैशाली, गाज़ियाबाद को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रिसॉर्ट से 23 बोतल विदेशी शराब, 100 से अधिक बोतल बीयर और करीब 130 ग्राम चरस भी बरामद की है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाया जा रहा है कि पार्टी के लिए नशा कहां से लाया गया था तथा इसमें और कौन-कौन लोग शामिल थे।
ये भी पढ़ें अपराधिक क्रियाकलापों में संलिप्त,वांछित अभियुक्त हुआ गिरफ्तार।












