अपराधिक क्रियाकलापों में संलिप्त,वांछित अभियुक्त हुआ गिरफ्तार।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा
यूपी जनपद प्रतापगढ़
प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में दुष्कर्म, पॉक्सो व आईटी एक्ट के अभियोग से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त को थाना मान्धाता पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी मान्धाता श्री अरविन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में निरीक्षक सुधीर कुमार मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/तलाश वारण्टी, वाछित अभियुक्त के दौरान, अन्तर्गत धारा 79, 352, 351(3), 64(1) बीएनएस व 5L/6 पाक्सो एक्ट व 66E, 67 आईटी एक्ट थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त रोहित पाठक पुत्र श्याम शंकर पाठक निवासी महोखरी, थाना-पट्टी, जनपद-प्रतापगढ़ को एक अदद मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा आपको बताते चलें कि
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण कुछ इस प्रकार है –
01. रोहित पाठक पुत्र श्याम शंकर पाठक निवासी महोखरी, थाना-पट्टी, जनपद-प्रतापगढ़ उम्र करीब 25 वर्ष ।
पुलिस टीम का विवरण- निरीक्षक सुधीर कुमार मय हमराह थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ ।












