मैनपुरी : नशे में युवक ने अपनी बाइक में लगाई आग, पुलिस ने लिया हिरासत में

मैनपुरी :  नशे में युवक ने अपनी बाइक में लगाई आग, पुलिस ने लिया हिरासत में

मैनपुरी। थाना कुरावली क्षेत्र के अशोकपुर सोनई भट्ठा के पास   एक युवक ने शराब के नशे में अपनी ही बाइक में आग लगा दी। बाइक धू-धू कर जलती रही, जबकि युवक जली हुई बाइक के पास बैठकर फूट-फूट कर रोता रहा।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी। थाना कुरावली पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने युवक और उसके एक साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में घटना को नशे की हालत में की गई हरकत बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें फर्जी पुलिस बन रौब जमाना पड़ा भारी, कुरावली पुलिस ने देर रात तीन युवकों की उतारी हेकड़ी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें