नए साल से बेसिक शिक्षकों की डिजिटल हाजिरी अब मीटिंग और टूर पर भी नहीं कटेगा वेतन
संवाददाता बिपिन मिश्रा कुंडा प्रतापगढ़
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बेसिक विद्यालयों में नए साल से एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी है। शिक्षकों की उपस्थिति को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए ऑनलाइन हाजिरी सिस्टम लागू किया जा रहा है। इस नई व्यवस्था में सबसे खास बात यह है कि फील्ड ड्यूटी या मीटिंग में रहने वाले शिक्षकों को अब गैरहाजिर नहीं माना जाएगा। यदि कोई शिक्षक स्कूल परिसर में मौजूद नहीं है, लेकिन किसी विभागीय काम से बाहर है, तो ऐप में ऑन ड्यूटी का विकल्प चुन सकेगा। अब बैठक, सरकारी टूर, या प्रशिक्षण में भाग लेने वाले शिक्षकों की उपस्थिति मान्य होगी और उनका वेतन नहीं काटा जाएगा। डिजिटल सिस्टम से फर्जी हाजिरी पर लगाम लगेगी और डेटा सीधे विभाग के पास उपलब्ध होगा।
8 सदस्यीय तकनीकी कमेटी कर रही है निगरानी
इस पूरी व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू करने के लिए शासन ने 8 सदस्यीय तकनीकी कमेटी का गठन किया है।
यह कमेटी ऐप की बारीकियों, तकनीकी दिक्कतों और शिक्षकों के फीडबैक पर काम कर रही है ताकि सिस्टम शुरू होने के बाद किसी भी प्रकार की तकनीकी बाधा न आए।












