अवैध तमंचा व कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार, अवागढ़ पुलिस को बड़ी सफलता

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार, अवागढ़ पुलिस को बड़ी सफलता

संवाददाता मुकेश कुमार

एटा। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अवागढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में की जा रही चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को अवैध असलहा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना अवागढ़ पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त रविकान्त पुत्र रामकिशन निवासी ग्राम नगला गलुआ, थाना अवागढ़, जनपद एटा को पकड़ा गया। अभियुक्त के पास से एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस (32 बोर) बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना अवागढ़ में मु0अ0सं0– 311/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण—
नाम: रविकान्त
पिता का नाम: रामकिशन
निवासी: ग्राम नगला गलुआ, थाना अवागढ़, जनपद एटा
बरामदगी—
एक अवैध तमंचा
एक जिंदा कारतूस (32 बोर)
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—
उ0नि0 शिवा जादोन
हे0का0 राकेश कुमार
का0 मोहित कुमार
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें