रविवार को खुला निबंधन कार्यालय, अधिकारियों की मनमानी पर उठे सवाल
संवाद दाता: पंकज मिश्रा मैनपुरी
मैनपुरी में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित निबंधन कार्यालय का दफ्तर रविवार के अवकाश के दिन खुला पाए जाने से हड़कंप मच गया। नियमों के अनुसार रविवार को निबंधन कार्यालय बंद रहता है, इसके बावजूद कार्यालय में कामकाज चलता मिला, जिसे लेकर आमजन और अधिवक्ताओं में नाराजगी देखी गई। सूत्रों के अनुसार, रविवार को निबंधन कार्यालय में चुनिंदा कार्य किए जा रहे थे। आरोप है कि अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा मनमाने तरीके से काम कर नियमों की अनदेखी की जा रही है। अवकाश के दिन कार्यालय खुलने को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं और इसे “रविवार का खेल” बताया जा रहा है। मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया है। जिलाधिकारी मैनपुरी ने पूरे प्रकरण की जांच कराने की बात कही है। डीएम ने स्पष्ट किया है कि यदि नियमों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल यह पूरा मामला कलेक्ट्रेट स्थित रजिस्टार कार्यालय से जुड़ा हुआ है। अब सभी की निगाहें प्रशासनिक जांच पर टिकी हैं कि आखिर रविवार के अवकाश में निबंधन कार्यालय क्यों और किसके आदेश पर खोला गया।












