जनपद एटा के बस स्टैंड के समीप उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति को पीछे से आए टेंपो ने जोरदार टक्कर मार दी।

जनपद एटा के बस स्टैंड के समीप उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति को पीछे से आए टेंपो ने जोरदार टक्कर मार दी।

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा इस हादसे में मारहरा थाना में तैनात उपनिरीक्षक नरेश चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार उप-निरीक्षक नरेश चंद्र शिकोहाबाद से बस द्वारा मारहरा थाना जा रहे थे। जब वे एटा बस स्टैंड पर बस से उतरने के बाद वे सड़क किनारे खड़े थे, तभी अचानक पीछे से आए एक तेज रफ्तार टेंपो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उप-निरीक्षक सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल घायल उप-निरीक्षक को एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है।

हादसे के बाद बस स्टैंड क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना एटा बस स्टैंड के समीप की बताई जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें