जनपद एटा में आज कासगंज रोड स्थित आईटीआई कॉलेज परिसर में मारहरा विधानसभा, के अंतर्गत समारोह आयोजित किया गया

जनपद एटा में आज कासगंज रोड स्थित आईटीआई कॉलेज परिसर में मारहरा विधानसभा, के अंतर्गत समारोह आयोजित किया गया

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

अटल जन शताब्दी समारोह  2024–25 के अवसर पर अटल स्मृति विधानसभा सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा श्री विजय बहादुर पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सम्मेलन में मंचासीन प्रमुख अतिथियों में भाजपा जिला अध्यक्ष एटा श्री प्रमोद गुप्ता, ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी श्री हर्षवर्धन आर्य, मारहरा विधायक श्री वीरेंद्र सिंह लोधी, निवर्तमान जिला अध्यक्ष श्री संदीप जैन सहित श्री पंकज चौहान, श्री जितेंद्र दिवाकर, श्री सुशील गुप्ता, सुश्री आशीष राजपूत, श्री संतोष चौहान, श्री पुष्पेंद्र लोधी, श्री रवि वर्मा, श्री विनय वर्मा, श्री महेश वर्मा, श्री कौशिक राजपूत, श्री राजीव गुप्ता, श्रीमती अर्चना सक्सेना, श्री विक्रांत माधोरिया आदि उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि श्री विजय बहादुर पाठक ने अपने संबोधन में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जीवन और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि 1940 के दशक में जब देश स्वतंत्रता संग्राम में संघर्षरत था, उसी समय अटल जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े। संघ उनके लिए केवल संगठन नहीं, बल्कि जीवन-दृष्टि था—राष्ट्र सर्वोपरि, व्यक्ति साधन और राजनीति सेवा।
उन्होंने बताया कि 1951 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा भारतीय जनसंघ की स्थापना के साथ अटल जी उसके वैचारिक एवं सांगठनिक स्तंभ बने। वे नारे गढ़ने वाले नहीं, बल्कि विचार बोने वाले कार्यकर्ता थे। 1957 में बलरामपुर से लोकसभा सांसद बनकर वे पहली बार संसद पहुंचे। 1980 में भाजपा की स्थापना के साथ अटल जी इसके पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष बने।
श्री पाठक ने अटल जी के प्रधानमंत्री कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि 1998 के पोखरण परमाणु परीक्षण, 1999 की कारगिल विजय, 25 दिसंबर 2000 को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की शुरुआत, 2001 में स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना तथा 1999 की नई दूरसंचार नीति ने भारत को विकास और डिजिटल युग की दिशा दी। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई ऐसे नेता थे जिन्होंने विचार, संवाद और दृढ़ता—तीनों को एक साथ साधा।
उन्होंने बताया कि अटल जी के कार्यकाल में अंत्योदय अन्नपूर्णा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं की मजबूत नींव पड़ी, जिनका लाभ आज भी देश की जनता को मिल रहा है।
कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष श्री प्रमोद गुप्ता, जिला प्रभारी श्री हर्षवर्धन यादव, विधायक श्री वीरेंद्र सिंह लोधी एवं निवर्तमान जिला अध्यक्ष श्री संदीप जैन ने भी संबोधित किया और अटल जी के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें