प्रतापगढ़ ई-रिक्शा चालक की हत्या के 12 दिन बाद भी हत्यारोपियों का नहीं लगा सुराग पुलिस के हाथ खाली

प्रतापगढ़ ई-रिक्शा चालक की हत्या के 12 दिन बाद भी हत्यारोपियों का नहीं लगा सुराग पुलिस के हाथ खाली

संवाददाता अमित शुक्ला
जिला प्रतापगढ़

ई-रिक्शा चालक की हत्या के मामले में 12 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है, अज्ञात हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने से जहां पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं, तो वहीं मृतक का परिवार भय और असुरक्षा के साये में जीने को मजबूर है। लीलापुर थाना क्षेत्र के सरायताल मकईपुर निवासी 44 वर्षीय दिनेश वर्मा पुत्र रामेश्वर वर्मा बीते 15 दिसंबर की सुबह अपना ई-रिक्शा लेकर घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे, अगले दिन कोतवाली लालगंज क्षेत्र के पूरे तिलकराम इलाके में तिनमोहनिया के पास वे गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले। घायल दिनेश वर्मा को इलाज के लिए स्वरूप रानी अस्पताल, प्रयागराज में भर्ती कराया गया, जहां 17 दिसंबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, घटना के संबंध में मृतक के पुत्र अंकुश वर्मा की तहरीर पर लालगंज कोतवाली पुलिस ने अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, हालांकि, लगातार प्रयासों के बावजूद पुलिस अब तक हत्यारोपियों तक नहीं पहुंच सकी है।

उधर मृतक के परिजनों ने दिनेश वर्मा की हत्या को अंजाम देने वाले अज्ञात लोगों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें