लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लोकार्पण से ब्राह्मण समाज का गौरव बढ़ा : बीके शर्मा हनुमान

लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लोकार्पण से ब्राह्मण समाज का गौरव बढ़ा : बीके शर्मा हनुमान

संवाददाता : पवन सूर्यवंशी. गाजियाबाद। विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के पीठाधीश्वर ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण ब्राह्मण समाज के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने इसे ब्राह्मण समाज की ऐतिहासिक भूमिका और योगदान को सम्मानित करने वाला कदम बताया।

बीके शर्मा हनुमान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर लोकार्पित राष्ट्र प्रेरणा स्थल देश की तीन महान विभूतियों— एक देश, एक विधान, एक निशान के उद्घोषक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय तथा सुशासन के प्रतीक अटल बिहारी वाजपेयी— की विरासत को समर्पित है। ये तीनों ही महान विभूतियां ब्राह्मण समाज से रही हैं।

उन्होंने कहा कि एक साथ ब्राह्मण समाज की तीन-तीन महान विभूतियों को ऐसा सम्मान दिया जाना न केवल ऐतिहासिक है, बल्कि यह देश के ज्ञान, संस्कृति, परंपरा, शिक्षा, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समर्पण को भी सुदृढ़ करता है। यह निर्णय भारतीय इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगा।

बीके शर्मा हनुमान ने ब्राह्मण शब्द की व्यापक व्याख्या करते हुए कहा कि ब्राह्मण वह है जो ब्रह्म अर्थात परम सत्य को जानता है और समाज को ज्ञान, धर्म, संस्कार व नैतिकता की दिशा प्रदान करता है। जब समाज में अधर्म और अन्याय बढ़ता है, तब ब्राह्मण ही सद्गुरु के रूप में आगे आकर मार्गदर्शन करता है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र की चेतना, प्रगतिशीलता और महानता ब्राह्मणों के योगदान पर आधारित रही है। त्याग और बलिदान ब्राह्मणत्व की कसौटी है और राष्ट्र को जागृत व जीवंत बनाए रखने का दायित्व सच्चे ब्राह्मणों पर ही होता है।

अंत में बीके शर्मा हनुमान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस लोकार्पण के माध्यम से ब्राह्मण समाज को सम्मान और गौरव प्रदान किया गया है।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ ई-रिक्शा चालक की हत्या के 12 दिन बाद भी हत्यारोपियों का नहीं लगा सुराग पुलिस के हाथ खाली

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें