गाजियाबाद: पुलिस कमिश्नरेट द्वारा थाना साहिबाबाद का वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न
संवाददाता: पवन सूर्यवंशी: आज दिनांक 29.12.2025 को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट द्वारा थाना साहिबाबाद का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण श्री निमिष पाटील, पुलिस उपायुक्त, ट्रांस हिंडन जोन (कमिश्नरेट गाजियाबाद) के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
वार्षिक निरीक्षण के दौरान थाने के अभिलेखों, शस्त्रों, मालखाना, भोजनालय, मिशन शक्ति केंद्र, महिला/साइबर हेल्प डेस्क, अधिकारी/कर्मचारी आवास एवं थाना परिसर का गहन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारीगण की समस्याओं को सुना गया तथा कई समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया गया। शेष बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस उपायुक्त ने थाने की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए रिकॉर्ड संधारण, साफ-सफाई, अनुशासन, जनसुनवाई एवं महिला सुरक्षा से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।
निरीक्षण का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाना तथा आमजन को बेहतर और त्वरित पुलिस सेवा उपलब्ध कराना बताया गया।
ये भी पढ़ें नशा मुक्त जनपद के लिए अभियान तेज करें: एडीएम सिटी विकास कश्यप












