राजा भइया ने किया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के द्वितीय चरण का शुभारंभ
संवाददाता बिपिन मिश्रा कुंडा प्रतापगढ़
बाघराय, प्रतापगढ़। जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाघराय में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के द्वितीय चरण (बिहार विकास खंड) का भव्य आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ श्रीमंत माननीय श्री राजा भइया जी ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। यह शिविर राजा भइया यूथ ब्रिगेड के संयोजन एवं अटूट सेवाभाव तथा योगीराज देवरहा बाबा चैरिटेबल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया है।
ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को उच्च स्तरीय नेत्र चिकित्सा और परामर्श निःशुल्क उपलब्ध कराना।
शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा आंखों का परीक्षण किया गया और जरूरतमंदों को उचित उपचार व दवाएं वितरित की गईं।
इस अवसर पर राजा भइया जी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और क्षेत्र के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाना उनकी प्राथमिकता है।
सेवा और समर्पण का संगम
शिविर के दौरान राजा भइया यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता पूरी तन्मयता से सेवा में जुटे रहे। बिहार विकास खंड के दूर-दराज के गांवों से आए सैकड़ों बुजुर्गों और मरीजों ने इस शिविर का लाभ उठाया।
स्थानीय नागरिकों ने इस मानवीय पहल के लिए राजा भइया और ट्रस्ट के प्रति आभार व्यक्त किया।












