ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जिलाधिकारी श्रीमती मेघा रूपम ने ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी

निरीक्षण के दौरान मान्यता प्राप्त समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे उपस्थित,गौतमबुद्धनगर 29 दिसंबर, 2025 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी गौतम बुद्ध नगर मेधा रूपम ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, साफ सफाई और रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान भाजपा से जिला महामंत्री धर्मेंद्र कोरी, कांग्रेस से एड0 कपिल भाटी, सपा से अनूप तिवारी, बहुजन समाज पार्टी से जिला सचिव डॉ रविंद्र तोमर सहित अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार/उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला निर्वाचन कार्यालय के सम्बन्धित कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इस दौरान वेयरहाउस के प्रवेश द्वार पर लगे ताले की सील की जांच की गई, जो सही पाई गई। इसके अलावा वेयरहाउस में लगी सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के उपरांत संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा, साफ सफाई और रखरखाव से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं हर समय सुदृढ़ रखी जाएं और आयोग के दिशा निर्देशों का पूरी सख्ती से पालन किया जाए।गौतमबुद्धनगर।

ये भी पढ़ें भीषण ठंड से राहत के लिए जिला प्रशासन द्वारा जनपद में रैन बसेरों की, की गई है व्यवस्था

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें