जिला गौतम बुध नगर प्रशासन अधिकारी द्वारा अपील,भीषण ठंड से राहत के लिए जिला प्रशासन द्वारा जनपद में रैन बसेरों की, की गई है व्यवस्था
संवाददाता पवन सूर्यवंशी जिला प्रशासन की अपील, निराश्रित, असहाय लोग सड़क पर ना सोकर, रेन बसेरों में ले शरण,गौतमबुद्धनगर, 29 दिसंबर 2025 अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अतुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर से उत्पन्न होने वाली समस्याओं को देखते हुए निराश्रित, असहाय एवं कमजोर वर्ग के असुरक्षित व्यक्तियों को राहत पहुँचाना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इसी क्रम में जनपद गौतमबुद्धनगर में जिला प्रशासन द्वारा नोएडा प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के सहयोग से विभिन्न स्थानों पर रैन बसेरों/शेल्टर होम की स्थापना की गई है,
ताकि कोई भी व्यक्ति रात में सड़क या फुटपाथ पर सोने के लिए मजबूर न हो।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने बताया कि इन रैन बसेरों/शेल्टर होम में ठहरने वाले कमजोर वर्ग के लोगों के लिए ठंड से बचाव के सभी आवश्यक इंतजाम निशुल्क किए गए हैं। इनमें गद्दे, कंबल, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, किचन की सुविधा उपलब्ध है, साथ ही रैन बसेरों के आसपास अलाव जलाने की भी व्यवस्था की गई है।
अपील
जिला प्रशासन ने आम जनमानस तथा सभी आगंतुकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति के पास यदि रात्रि हेतु आश्रय की व्यवस्था नहीं है तो वह जनपद में बनाए गए रेन बसेरों व शेल्टर होम में आश्रय ले। यदि किसी भी व्यक्ति को कोई भी गरीबी या जरूरतमंद व्यक्ति रात में सड़कों पर सोता मिले तो उसको जिला प्रशासन द्वारा स्थापित रैन बसेरों के बारे में जानकारी दें, ताकि वे सुरक्षित स्थान पर शरण ले सकें और ठंड से बचाव हो सकेगा गौतम बुद्ध नगर।
जिला प्रशासन द्वारा जनपद में स्थापित रैन बसेरों/शेल्टर होम की सूची के संबंध में देखें विस्तृत रिपोर्ट
ये भी पढ़ें एटा: आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में मिरहची पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा












