एटा: आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में मिरहची पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

एटा: आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में मिरहची पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा।

संवादाता अमन अहमद।

एटा जनपद के मिरहची थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को मिरहची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राहुल कुमार पुत्र —— निवासी नगला हिमांचल के रूप में हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी अचलपुर–मिरहची रोड से की गई, जहां वह छिपकर घूम रहा था। पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश थी।

थाना मिरहची पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने से संबंधित मुकदमा दर्ज है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें मैनपुरी में बढ़ती चोरी पर पुलिस सख्त, झुग्गी-झोपड़ी वालों पर चला अभियान

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें