प्रतापगढ़ कुंडा बाबागंज ब्लाक गोशाला से मवेशी वापस करने पर ग्रामीणों ने ब्लॉक में किया हंगामा
संवाददाता अमित शुक्ला
ब्लॉक बाबागंज थाना महेशगंज ग्राम सभा पींग मे खेतो मे फसल चौपट कर रहे निराश्रित आवारा मवेशी को ग्रामीणों ने एएनएम सेंटर मे बंद कर दिया था जिसे बाबागंज ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारी ने गौशाला भेजा गौशाला में आदेश फर्जी बताकर मवेशियों को लेने से इनकार करते हुए वापस कर दिया जिससे मावेशी पूरा खेत चरने लगे आक्रोशित ग्रामीण बाबागंज ब्लॉक पहुंचकर हंगामा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी से बात की तो बताया गया की बीडिओ के माध्यम से निराश्रित मवेशियों को गौशाला भेजा जाएगा












