गाजियाबाद: पुलिस मुठभेड़ में हत्या का आरोपी घायल, अवैध हथियार व चाकू बरामद

गाजियाबाद: पुलिस मुठभेड़ में हत्या का आरोपी घायल, अवैध हथियार व चाकू बरामद

संवाददाता: पवन सूर्यवंशी गाजियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के अंतर्गत थाना मुरादनगर पुलिस टीम ने दिनांक 30 दिसंबर 2025 को पुलिस मुठभेड़ के दौरान हत्या की घटना कारित करने वाले वांछित अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा, 01 खोखा कारतूस, 01 जिंदा कारतूस तथा हत्या में प्रयुक्त 01 चाकू बरामद किया गया है।

मुठभेड़ का विवरण

थाना मुरादनगर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग के साथ-साथ मु0अ0सं0 0655/25 धारा 103(1), 238 बीएनएस के अंतर्गत वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमे से संबंधित अभियुक्त गुलहसन उर्फ गुल्ला पुत्र जमालुद्दीन, निवासी ग्राम सुल्तानपुर, भोवापुर रोड की ओर आ रहा है और उसके पास असलहा हो सकता है।

सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल को तलब कर मुखबिर के साथ भोवापुर डबल रोड के पास जंगल की ओर घेराबंदी की गई। लगभग 50 कदम की दूरी पर मुखबिर ने अभियुक्त की पहचान कराई। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर अभियुक्त भागने लगा और स्वयं को घिरा देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें अभियुक्त के पैर में गोली लगी।

घायल अवस्था में पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम गुलहसन उर्फ गुल्लू पुत्र जमालुद्दीन निवासी ग्राम सुल्तानपुर, थाना मुरादनगर बताया। उसे उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

पूछताछ में हत्या की कबूलियत

पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने दिनांक 27 दिसंबर 2025 को वकील पुत्र लीलू, निवासी सुल्तानपुर की हत्या की थी। अभियुक्त के अनुसार, छह महीने पूर्व हुए झगड़े की रंजिश तथा उसकी महिला मित्र को परेशान व छेड़छाड़ करने के कारण उसने वारदात को अंजाम दिया।

बरामदगी

01 अवैध तमंचा

01 खोखा कारतूस

01 जिंदा कारतूस

01 चाकू (आलाकत्ल)

अभियुक्त का विवरण

नाम: गुलहसन उर्फ गुल्ला

पिता का नाम: जमालुद्दीन

निवासी: ग्राम सुल्तानपुर, थाना मुरादनगर, कमिश्नरेट गाजियाबाद

उम्र: लगभग 32 वर्ष

आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मुरादनगर में 01 तथा थाना निवाड़ी में 03 मुकदमे दर्ज हैं—

1. मु0अ0सं0 655/2025 धारा 103(1)/238 बीएनएस, थाना मुरादनगर

2. मु0अ0सं0 237/2015 धारा 120B, 147, 148, 149, 302, 452 IPC, थाना निवाड़ी

3. मु0अ0सं0 245/2015 धारा 25/27 आयुध अधिनियम, थाना निवाड़ी

4. मु0अ0सं0 246/2015 धारा 25/27 आयुध अधिनियम, थाना निवाड़ी

गिरफ्तारी करने वाली टीम

थाना मुरादनगर पुलिस टीम

ये भी पढ़ें पंचायत चुनाव की आहट में हाथरस की राजनीति रही पूरे साल गर्म

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें