प्रतापगढ़: बाबागंज के ग्राम पींग में आवारा गोवंश से फसलें तबाह, ग्रामीणों ने एसडीएम कुंडा को सौंपा ज्ञापन

प्रतापगढ़: बाबागंज के ग्राम पींग में आवारा गोवंश से फसलें तबाह, ग्रामीणों ने एसडीएम कुंडा को सौंपा ज्ञापन

संवाददाता: अमित शुक्ला प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा तहसील अंतर्गत विकास खंड बाबागंज की ग्राम सभा पींग (थाना महेशगंज) में निराश्रित आवारा गोवंश किसानों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। गोवंश द्वारा लगातार खेतों में घुसकर फसल चरने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

ग्रामीणों द्वारा उपजिलाधिकारी कुंडा को सौंपे गए लिखित ज्ञापन में बताया गया है कि ग्राम सभा पींग में आवारा गोवंश की संख्या अत्यधिक है। दिनांक 28 दिसंबर 2025 को लगभग 20 आवारा गोवंशों को ट्रक में लोड कर प्रधान द्वारा गौशाला एमापुर विशन भेजा गया, लेकिन आरोप है कि ग्राम सचिव व ग्राम प्रधान की मिलीभगत से गलत ढंग से कागजात तैयार किए गए, जिसे देखकर गौशाला संचालक ने गोवंश से लदा ट्रक वापस कर दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि 29 दिसंबर 2025 को बाबागंज के खंड विकास अधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया था कि 30 दिसंबर 2025 को गांव आकर समस्या का समाधान किया जाएगा, लेकिन आरोप है कि 30 दिसंबर को बीडीओ ग्राम सभा पहुंचे जरूर, पर ग्राम प्रधान के साथ फोटो खिंचवाकर वापस चले गए, जबकि समस्या जस की तस बनी रही।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र आवारा गोवंशों को गौशाला नहीं भेजा गया तो पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी, जिससे गांव में भूखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी कुंडा से तत्काल प्रभाव से सभी आवारा गोवंशों को गौशाला भेजने की मांग की है। ज्ञापन पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों के हस्ताक्षर दर्ज हैं।

अब यह देखना अहम होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी शीघ्र और ठोस कार्रवाई करता है।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ कुंडा बाबागंज ब्लाक गोशाला से मवेशी वापस करने पर ग्रामीणों ने ब्लॉक में किया हंगामा

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर एडीसीपी नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा एसीपी-2 नोएडा श्री मयंक तिवारी तथा एसीपी यातायात नोएडा श्री सौरभ सिंह के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दृष्टिगत थाना सेक्टर-24 क्षेत्रांतर्गत स्थित इस्कॉन मंदिर का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों सम्मानित कर मेडल व डिग्री देकर की,”जो पहले सुनते नहीं थे, अब टाल नहीं पाते’ रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह के इस बयान से मची हल चल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal