कर्बला की ज़मीन पर बुलडोज़र राजनीति! , JCB लेकर पहुंचा प्रधान का भाई, पुलिस ने दबोचा
संवाददाता: विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़ में एक बार फिर सरकारी ज़मीन पर कब्जे की कोशिश ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। नगर कोतवाली क्षेत्र के चिलबिला स्थित कर्बला की ज़मीन पर कब्जा कराने के इरादे से JCB मशीन के साथ पहुंचे मदाफरपुर ग्राम प्रधान विपिन जायसवाल सोनू के छोटे भाई अंकित जायसवाल को पुलिस ने मौके से हिरासत में ले लिया।
सूत्रों के अनुसार, पट्टी तहसील इलाके में सरकारी ज़मीनों पर कब्जे को लेकर अंकित जायसवाल पहले भी विवादों में रह चुका है। यही नहीं, पूर्व एसपी अभिषेक सिंह के कार्यकाल में पकड़ी गई करोड़ों की गांजा तस्करी के मामले में भी उसके भाई पर गंभीर आरोप लग चुके हैं।बताया जा रहा है कि सफेदपोश संरक्षण और ऊंची राजनीतिक पहुंच के दम पर अब तक कानून की पकड़ से बाहर रहने वाला यह नाम, इस बार IPS दीपक भूकर की सख्त पुलिसिंग के चलते शिकंजे में आ गया हिरासत के बाद अंकित जायसवाल को छुड़ाने के लिए रसूखदारों की फोन-घंटी तेज़ हो गई, लेकिन पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि इस बार कोई रियायत नहीं मिलेगी।
मामले पर सीओ सिटी IPS प्रशांत राज हुड्डा ने दो टूक कहा— “कानून से ऊपर कोई नहीं है। सभी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।”फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। सवाल सिर्फ कब्जे का नहीं, सिस्टम में गहरे पैठे संरक्षण का भी है—जिस पर अब कार्रवाई तय मानी जा रही है।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़: बाबागंज के ग्राम पींग में आवारा गोवंश से फसलें तबाह, ग्रामीणों ने एसडीएम कुंडा को सौंपा ज्ञापन












