किशनी में बंद मकान को बनाया निशाना, लाखों की चोरी से दहशत — पुलिस गश्त पर उठे सवाल

किशनी में बंद मकान को बनाया निशाना, लाखों की चोरी से दहशत — पुलिस गश्त पर उठे सवाल

संवाद दाता:पंकज मिश्रा मैनपुरी: जनपद के थाना किशनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कटरा मौजा समान में बीती रात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर के ताले तोड़कर कीमती जेवरात और निजी सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस की रात्रि गश्त एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।

पीड़ित सचेन्द्र कुमार द्विवेदी पुत्र विनोद कुमार, निवासी ग्राम गढ़र थाना उरई, जनपद जालौन, हाल निवास ग्राम कटरा मौजा समान थाना किशनी ने बताया कि वह आवश्यक कार्य से अपने मूल गांव गढ़र गए हुए थे। इसी दौरान दिनांक 29 दिसंबर 2025 की रात लगभग 12:30 बजे अज्ञात चोरों ने उनके कटरा समान स्थित मकान के ताले तोड़ दिए।

चोरों ने घर के अंदर रखी एक सोने की अंगूठी, एक सोने का लॉकेट, कानों के टॉप्स, सोने की हाय, चांदी की दो जोड़ी पायल, बच्चे के खड़ाऊं तथा एक पेनड्राइव चोरी कर ली, जिसमें पीड़ित का महत्वपूर्ण व्यक्तिगत डेटा सुरक्षित था। सुबह पड़ोसियों ने जब मकान का टूटा ताला देखा, तब घटना की जानकारी हुई और परिजनों को सूचना दी गई।

ग्रामीणों ने बताया कि उसी रात क्षेत्र में दो स्थानों पर चोरी की वारदातें हुई हैं, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस की रात्रि गश्त सिर्फ कागजों तक सीमित रह गई है। यदि समय पर प्रभावी गश्त होती तो चोर इतनी आसानी से वारदात को अंजाम नहीं दे पाते।

घटना के बाद गांव में रोष का माहौल है। पीड़ित ने थाना किशनी में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। हालांकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि हर चोरी के बाद पुलिस की ओर से यही आश्वासन दिया जाता है, लेकिन चोर आज तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और पुलिस गश्त की वास्तविक स्थिति को उजागर कर दिया है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।

ये भी पढ़ें गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट आदेश अनुसार अपराधियों पर गाजियाबाद पुलिस का प्रहारः

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें