गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट आदेश अनुसार अपराधियों पर गाजियाबाद पुलिस का प्रहारः DCP ग्रामीण के नेतृत्व में लोनी और ट्रोनिका सिटी में चला ‘मेगा सर्च ऑपरेशन’।
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश शासन की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को धरातल पर उतारते हुए आज गाजियाबाद पुलिस ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध एक बड़ा अभियान चलाया
जिसमें पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) श्री सुरेंद्र नाथ तिवारी, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने ग्राम अगरौला थाना ट्रोनिका सिटी और ग्राम खडखडी लोनी क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में सघन सर्च ऑपरेशन चलाकर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया।
अपराधियों की रोकथाम और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से ग्रामीण जोन के विभिन्न क्षेत्रों को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।
लक्ष्य क्षेत्रः
थाना ट्रोनिका सिटी का ग्राम अगरौला और थाना लोनी का ग्राम खड़खड़ी।
टीम का विवरण -:
इस अभियान में ग्रामीण जोन पुलिस उपायुक्त श्री सुरेंद्र नाथ तिवारी, सहायक पुलिस आयुक्त (ACP), थानों के थाना प्रभारी और भारी संख्या में पुलिस बल शामिल रहा।
अभियान की मुख्य विशेषताएं:
सघन तलाशीः चिन्हित क्षेत्रों में संदिग्ध ठिकानों और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन तलाशी ली गई।
भयमुक्त वातावरणः ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों के बीच सुरक्षा की भावना प्रबल करना और अपराधियों के मन में कानून का खौफ पैदा करना है।
निगरानीः अभियान के दौरान स्थानीय इंटेलिजेंस, स्थानीय पुलिस बल व पीएसी बल के आपसी समन्वय के साथ चप्पे-चप्पे पर नजर रखी।

DCP ग्रामीण, श्री सुरेंद्र नाथ तिवारी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप अपराध व अपराधियों के प्रति ‘जीरो टॉलरेन्स नीति’ के तहत किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कानून व्यवस्था को भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है और इस तरह के औचक अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।
ये भी पढ़ें नववर्ष से पहले खाद्य विभाग का बड़ा अभियान, 14 खाद्य नमूने जांच को भेजे गए












