नववर्ष से पहले खाद्य विभाग का बड़ा अभियान, 14 खाद्य नमूने जांच को भेजे गए
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों द्वारा एक साथ कई रेस्टोरेंट एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही की गई।
अभियान के दौरान मैकडॉनल्ड, केएफसी, सबवे, डोमिनोज, पिज्जा हट, बर्गर किंग, इमली रेस्टोरेंट सहित अन्य प्रतिष्ठानों से कुल 14 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु संग्रहित कर प्रयोगशाला भेजे गए।
सेक्टर-121 नोएडा स्थित सबवे रेस्टोरेंट में 42.84 किलोग्राम इटालियन (व्हाइट) डफ ब्रेड स्टिक पर उपयोग तिथि अंकित न होने के कारण नमूना लेकर शेष सामग्री को सीज कर दिया गया तथा संबंधित विनिर्माण इकाई को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है।

विभाग द्वारा देर रात तक प्रवर्तन कार्यवाही जारी रहेगी और निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों पर सुधार नोटिस निर्गत किए जा रहे हैं।
खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया कि आगे भी इसी प्रकार जांच अभियान चलाकर जनपद वासियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाएंगे।












