एसपी प्रतापगढ़ द्वारा आगामी नववर्ष के दृष्टिगत कोतवाली नगर क्षेत्र में पैदल गश्त एवं व्यापक चेकिंग अभियान
संवाददाता बिपिन मिश्रा कुंडा प्रतापगढ़
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आगामी नये वर्ष के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज दिनांक 30.12.2025 को सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत भरत चौक, श्रीराम तिराहा, पंजाबी मार्केट एवं सर्राफा मार्केट में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया।गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा बाजार क्षेत्र, भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था का प्रत्यक्ष अवलोकन करते हुए संबंधित पुलिस बल को क्षेत्र में निरंतर प्रभावी गश्त, सक्रियता तथा त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं दुकानदारों से वार्ता कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं सुरक्षा संबंधी अपेक्षाओं को सुना गया तथा उन्हें सतर्कता व सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को और भी मजबूत किया गया।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा क्षेत्र की निगरानी, अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सतत रूप से फील्ड निरीक्षण एवं पैदल गश्त अभियान संचालित किए जा रहे हैं।












