जनपद में एंटी रोमियो टीम द्वारा, महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु किया गया जागरूक।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज–5.0(नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन) अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में आज दिनांक 30.12.2025 को थाना मांधाता जनपद प्रतापगढ़ की एंटी रोमियो टीम द्वारा कस्बा मांधाता, पोस्ट ऑफिस, बैंक ऑफ बड़ौदा (टहनी शाखा) एवं संजय तिराहा क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

ये भी पढ़ें जिलाधिकारी ने कान्हा गौशाला रंजीतपुर चिलबिला का किया निरीक्षण












