एंटी रोमियो टीम द्वारा, महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा

जनपद में एंटी रोमियो टीम द्वारा, महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु किया गया जागरूक।

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा  प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज–5.0(नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन) अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में आज दिनांक 30.12.2025 को थाना मांधाता जनपद प्रतापगढ़ की एंटी रोमियो टीम द्वारा कस्बा मांधाता, पोस्ट ऑफिस, बैंक ऑफ बड़ौदा (टहनी शाखा) एवं संजय तिराहा क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इसके साथ ही इस कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को सरकार द्वारा संचालित सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों जैसे वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस हेल्पलाइन 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा स्वास्थ्य सेवा 102/108 के बारे में जानकारी दी गई एवं उनकी समस्याओं के संबंध में संवाद किया गया। इसके साथ ही कौशल विकास योजना, उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना, वन स्टॉप सेंटर योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं निराश्रित महिला पेंशन योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।इसके अतिरिक्त थाना मांधाता का CUG नंबर 9454404118 एवं मिशन शक्ति केंद्र का CUG नंबर 9454407385 भी साझा किया गया तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना रहा।

ये भी पढ़ें जिलाधिकारी ने कान्हा गौशाला रंजीतपुर चिलबिला का किया निरीक्षण

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें