प्रेमी के शादी से इनकार पर युवती ने की आत्महत्या

प्रेमी के शादी से इनकार पर युवती ने की आत्महत्या

संवाददाता – अश्वनी कुमार हाथरस में प्रेमी के शादी से इनकार करने से आहत एक युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवती ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाकर अपनी मौसी को भेजा, जिसमें उसने अपने प्रेमी आकाश को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। वीडियो में युवती भावुक होकर कहती नजर आ रही है— “आकाश, तुमने मुझे इतना मजबूर कर दिया कि अब मेरे पास मरने के सिवा कोई रास्ता नहीं बचा है।”

घटना सदर कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी की है। मृतका की पहचान कामिनी शर्मा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, कामिनी ने सोमवार दोपहर जहर खा लिया था। हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

कामिनी के अंतिम संस्कार के बाद परिजनों को उसके द्वारा भेजे गए सुसाइड वीडियो की जानकारी मिली। वीडियो में कामिनी ने कहा— “आकाश, मैं सुसाइड नहीं करना चाहती थी। तेरे घरवालों ने कभी यह नहीं सिखाया कि किसी की जिंदगी से नहीं खेलना चाहिए। मैं तो जा रही हूं। अगर थोड़ी भी इंसानियत जिंदा है तो तू भी चैन से नहीं बचेगा।”

वीडियो में उसने यह भी कहा कि उसने कभी किसी को धोखा नहीं दिया और वह आकाश से बेहद प्यार करती थी।

इसके अलावा, कामिनी ने वीडियो में अपनी मां और मौसी के प्रति आभार जताते हुए कहा— “आई एम सॉरी मम्मी, तुम दुनिया की बेस्ट मम्मी हो। आकाश की वजह से मुझे यह कदम उठाना पड़ रहा है।”

मृतका की मां रश्मि शर्मा ने इस संबंध में कोतवाली सदर में तहरीर दी है। परिवार आवास विकास कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।

सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि परिजनों की तहरीर प्राप्त हो गई है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सुसाइड वीडियो समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

ये भी पढ़ें बूलगढ़ी कांड पीड़ित परिवार की गुहार, डीएम से मिलकर रखी घर और नौकरी की मांग

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें