कालकाजी मंदिर में विश्व हिन्दू महासंघ संगठन द्वारा कंबल वितरण, सनातन सेवा का अनूठा उदाहरण।

कालकाजी मंदिर में विश्व हिन्दू महासंघ संगठन द्वारा कंबल वितरण, सनातन सेवा का अनूठा उदाहरण।

दिल्ली। आपको बता दें कि दिल्ली के प्रसिद्ध सिद्धपीठ श्री कालकाजी मंदिर परिसर में विश्व हिन्दू महासंघ संगठन द्वारा शीतकालीन सेवा अभियान के अंतर्गत कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पुण्य कार्य का नेतृत्व विश्व हिन्दू महासंघ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कालिका पीठाधीश्वर महंत सुरेन्द्रनाथ अवधूत जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विश्व हिंदू महासंघ संगठन के राष्ट्रीय सचिव हरित अग्रवाल,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सचिन वशिष्ट सहित विश्व हिंदू महासंघ संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस अवसर पर जरूरतमंद, गरीब,असहाय एवं श्रद्धालु लोगों को कंबल वितरित किए गए। कड़ाके की ठंड में यह सेवा उन लोगों के लिए बड़ी राहत बनी, जिनके पास ठंड से बचाव के पर्याप्त साधन नहीं हैं। कंबल वितरण के साथ-साथ सनातन धर्म की सेवा, करुणा, सहयोग और मानवता के मूल मूल्यों का भी संदेश दिया गया।कालिका पीठाधीश्वर महंत सुरेन्द्रनाथ अवधूत जी ने कहा कि सनातन धर्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि सेवा, समर्पण और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुँचाना ही इसका वास्तविक स्वरूप है। उन्होंने कहा कि विश्व हिन्दू महासंघ संगठन निरंतर ऐसे सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक चेतना जागृत कर रहा है।राष्ट्रीय सचिव हरित अग्रवाल ने कहा कि विश्व हिंदू महासंघ संगठन का उद्देश्य केवल वैचारिक कार्य नहीं, बल्कि ज़मीनी स्तर पर जरूरतमंदों की सहायता करना है। वहीं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री सचिन वशिष्ट ने बताया कि विश्व हिंदू महासंघ संगठन आगे भी शिक्षा स्वास्थ्य सेवा अभियानों को निरंतर जारी रखेगा।विश्व हिन्दू महासंघ संगठन का यह प्रयास समाज में सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना को और अधिक सशक्त करता है।

ये भी पढ़ें प्रेमी के शादी से इनकार पर युवती ने की आत्महत्या

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें