नये साल पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा अब चुटकियों में पास होगा घर का नक्शा, दफ्तरों के चक्करों से मिली मुक्ति
संवाददाता बिपिन मिश्रा कुंडा प्रतापगढ़
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने नए साल के अवसर पर प्रदेशवासियों को एक बड़ी राहत दी है। अब मकान या दुकान बनाने के लिए नक्शा पास कराने की लंबी और थकाऊ प्रक्रिया गुजरे जमाने की बात हो जाएगी। सरकार ने फास्ट ट्रैक सिस्टम लागू कर दिया है, जिससे अब लोग घर बैठे ही अपना नक्शा खुद स्वीकृत कर सकेंगे।नए बिल्डिंग बायलॉज के तहत शुरू किए गए इस सॉफ्टवेयर के जरिए पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन और ऑटोमैटिक बना दिया गया है। भूखंड स्वामी अब ऑनलाइन आवेदन के जरिए खुद ही नक्शा अपलोड कर सकेंगे।
अगर आपके दस्तावेज और नक्शा तय मानको के अनुरूप हैं, तो पोर्टल के माध्यम से चंद मिनटों में ही डिजिटल स्वीकृति मिल जाएगी।दफ्तरों के चक्कर काटने और बिचौलियों की निर्भरता पूरी तरह खत्म हो जाएगी।आवेदन की स्थिति से लेकर शुल्क जमा करने तक की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होगी।यह सुविधा मुख्य रूप से छोटे आवासीय और व्यावसायिक भूखंडों के स्वामियों के लिए गेम-चेंजर साबित होगी। पहले जहाँ नक्शा पास कराने में हफ़्तों या महीनों लग जाते थे, वहीं अब सॉफ्टवेयर की मदद से मानवीय हस्तक्षेप न्यूनतम हो गया है।ईज़ ऑफ लिविंग की दिशा में यह एक क्रांतिकारी कदम है। तकनीक के इस्तेमाल से आम जनता का समय बचेगा और विकास प्राधिकरणों के कामकाज में पारदर्शिता आएगी। (विभागीय सूत्र)।
ये भी पढ़ें नई दिल्ली | 1 फरवरी 2026 से सिगरेट-तंबाकू पर भारी टैक्स, कीमतों में बढ़ोतरी तय












