थाना खोडा पुलिस को बड़ी सफलता: अन्तरराज्यीय गिरोह के 3 गांजा तस्कर गिरफ्तार

थाना खोडा पुलिस को बड़ी सफलता: अन्तरराज्यीय गिरोह के 3 गांजा तस्कर गिरफ्तार, 6 किलो अवैध गांजा बरामद

संवाददाता: सायरा सूर्यवंशी. खोडा (गाजियाबाद)। थाना खोडा पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान अन्तरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए अवैध गांजा तस्करी में लिप्त 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से करीब 06 किलोग्राम अवैध गांजा, तस्करी में प्रयुक्त एक कार एवं एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 01 जनवरी 2026 की रात्रि में थाना खोडा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. शीलू सिंह पुत्र बदले सिंह
    हाल पता: खजूर गली, तिगड़ी गोल चक्कर, थाना बिसरख, नोएडा
    मूल पता: ग्राम बीरपुनादी, थाना नवाबगंज, जिला फर्रुखाबाद (उम्र करीब 32 वर्ष)
  2. रामकुमार गुप्ता पुत्र रुपचन्द्र गुप्ता
    हाल पता: दुर्गा मंदिर के पास, गली नं. 7, शंकर विहार, खोडा कॉलोनी
    मूल पता: ग्राम सिरोली, थाना नवाबगंज, जिला फर्रुखाबाद (उम्र करीब 35 वर्ष)
  3. संजय शुक्ला पुत्र रामचन्द्र शुक्ला
    हाल पता: गली नं. 7, ममूरा, सेक्टर-66, थाना फेस-3, नोएडा
    मूल पता: ग्राम साहिबाबाद, थाना इनायत नगर, जिला अयोध्या (उम्र करीब 37 वर्ष)

पूछताछ में खुलासा

पूछताछ के दौरान अभियुक्त रामकुमार गुप्ता ने बताया कि वह खोडा क्षेत्र में गांजे की पुड़िया बनाकर बेचता था। गांजा वह अभियुक्त शीलू सिंह से खरीदता था। वहीं शीलू सिंह ने बताया कि वह अपने सहयोगियों के माध्यम से बिहार राज्य से गांजा मंगवाकर खोडा में सप्लाई करता था।

जांच में यह भी सामने आया है कि अभियुक्त शीलू सिंह एवं रामकुमार गुप्ता वर्ष 2017 में आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं और पूर्व में दिल्ली, नोएडा एवं गाजियाबाद में भी जेल जा चुके हैं।

फरार अभियुक्त

  • दीपराज कुमार, निवासी बिहार (गिरफ्तारी के प्रयास जारी)

अपराधिक इतिहास

  • अभियुक्त रामकुमार गुप्ता के विरुद्ध गाजियाबाद, दिल्ली एवं आंध्रप्रदेश में गांजा तस्करी के 03 अभियोग पंजीकृत हैं।
  • अभियुक्त शीलू सिंह के विरुद्ध बैंगलोर, नोएडा एवं गाजियाबाद में गांजा तस्करी के 04 अभियोग तथा जनपद फतेहगढ़ में मारपीट व जान से मारने की धमकी का 01 अभियोग पंजीकृत है।

बरामदगी

  • 06 किलोग्राम अवैध गांजा
  • एक कार
  • एक मोटरसाइकिल

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम: थाना खोडा पुलिस टीम


ये भी पढ़ें गाजियाबाद: 5 लाख की सुपारी देकर हत्या कराने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें