अनूपशहर जहांगीराबाद चीनी मिल ने किया सातवां गन्ना भुगतान, 783 लाख रुपये किसानों के खातों में पहुंचे पेराई
सत्र 2025-26 में 9,448 गन्ना आपूर्तिकर्ताओं को मिली राहत, अब तक 3,464 लाख रुपये का भुगतान
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी: जहांगीराबाद (बुलंदशहर)। स्थानीय किसान सहकारी चीनी मिल द्वारा पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना किसानों को समय से भुगतान देने को प्राथमिकता दी जा रही है।
इसी क्रम में मिल प्रबंधन ने सातवां गन्ना मूल्य भुगतान करते हुए 9,448 गन्ना आपूर्तिकर्ता किसानों को 783.08 लाख रुपये सीधे उनके बैंक खातों में जारी कर दिए हैं।
इससे क्षेत्र के गन्ना किसानों को बड़ी राहत मिली है।
मिल प्रशासन के अनुसार 15 दिसंबर 2025 तक किसानों द्वारा आपूर्ति किए गए गन्ने के सापेक्ष
अब तक कुल 3,464.67 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। समय से भुगतान मिलने पर किसानों में संतोष का माहौल है और उन्हें आगामी कृषि कार्यों के लिए आर्थिक सहूलियत भी मिली है।मिल की प्रधान प्रबंधक अंजलि गंगवार ने गन्ना आपूर्तिकर्ता
किसानों से अपील की है कि वे मिल एवं सभी बाह्य गन्ना क्रय केंद्रों पर साफ-सुथरा, जड़-पत्ती व अंगोला रहित तथा उच्च गुणवत्ता का गन्ना आपूर्ति करें,
ताकि पेराई कार्य निर्बाध रूप से चलता रहे और भविष्य में भी गन्ना मूल्य का समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जा सके।












