बाघराय से प्रयागराज तक 36 किमी का रेस्क्यू, सर्प मित्र कृष्ण कुमार ने एक साथ दो विशाल अजगरों को बचाया
प्रतापगढ़ जनपद के बाघराय क्षेत्र से प्रयागराज तक लगभग 36 किलोमीटर का सफर तय कर प्रसिद्ध सर्प मित्र कृष्ण कुमार ने एक साहसिक रेस्क्यू अभियान को अंजाम दिया। प्रयागराज की पावन धरती पर एक साथ 8 से 10 फीट लंबे दो विशाल अजगरों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया।
जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों द्वारा अजगर देखे जाने की सूचना मिलते ही सर्प मित्र कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे और पूरी सावधानी व सूझबूझ के साथ दोनों अजगरों को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के दौरान क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई, लेकिन किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
रेस्क्यू के उपरांत दोनों अजगरों को वन विभाग के निर्देशानुसार सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। स्थानीय लोगों ने सर्प मित्र कृष्ण कुमार की बहादुरी और सेवा भावना की सराहना की तथा उन्हें धन्यवाद दिया।
इस रेस्क्यू अभियान से न केवल लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा, बल्कि वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया।
ये भी पढ़ें मिल्कीपुर तहसील में छह माह से खाली तहसीलदार की कुर्सी, फाइलों का बढ़ता अंबार












