श्री हनुमान रामलीला समिति पट्टी के अध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह उर्फ बुदुल ने पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह से की शिष्टाचार भेंट 

श्री हनुमान रामलीला समिति पट्टी के अध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह उर्फ बुदुल ने पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह से की शिष्टाचार भेंट 

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा /प्रतापगढ

पट्टी।नववर्ष 2026 के अवसर पर श्री हनुमान रामलीला समिति पट्टी के अध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह उर्फ बुदुल सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार में दो बार मंत्री रह चुके भाजपा के कद्दावर एवं वरिष्ठ नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह से लखनऊ स्थित उनके आवास पर भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं, संगठन की मजबूती तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत जमीनी कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से ही और सशक्त होती है।

पूर्व मंत्री मोती सिंह ने सामाजिक व सांस्कृतिक संगठनों से जुड़े नेतृत्वकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसे लोग समाज और संगठन के बीच सेतु का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को और तेज करने का आह्वान किया।

मुलाकात के दौरान क्षेत्रीय विकास, पंचायत स्तर पर संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने जैसे मुद्दों पर भी सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। राजनीतिक दृष्टि से यह भेंट आने वाले समय में क्षेत्रीय सक्रियता और संगठनात्मक मजबूती का संकेत मानी जा रही है।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान पति तीबीपुर सारदा दुबे, हनुमान रामलीला समिति के अध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह उर्फ बुदुल सिंह, वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश बहादुर सिंह, एवं वरिष्ठ पत्रकार बालेंद्र भूषण पाण्डेय आदि सम्मानित लोग उपस्थित रहे।नववर्ष की इस राजनीतिक भेंट ने संगठनात्मक एकजुटता, नेतृत्व के प्रति विश्वास और भविष्य की रणनीति को लेकर सकारात्मक संदेश दिया।

ये भी पढ़ें ग्रामीणों में दहशत, सर्प मित्र कृष्ण कुमार के रेस्क्यू से मिली राहत

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें