थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित फरार चल रहा अभियुक्त शादाब उर्फ मुस्तकीम गिरफ्तार
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी गाजियाबाद दिनांक 03.01.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा थाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 01/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित/फरार चल रहा अभियुक्त शादाब उर्फ मुस्तकीम पुत्र कल्लू निवासी टंकी वाली रोड हड्डी फैक्ट्री के पास अशोक विहार थाना लोनी कमि) गाजियाबाद उम्र करीब 25 वर्ष को अभियुक्त के घर से गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरणः-
गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि मैं अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दिल्ली/एनसीआर क्षेत्र में चोरी. लूट, टप्पेबाजी जैसे अपराध कारित कर आर्थिक व भौतिक लाभ अर्जित करते है।
नाम पता अभियुक्त
1. शादाब उर्फ मुस्तकीम पुत्र कल्लू निवासी टंकी वाली रोड हड्डी फैक्ट्री के पास अशोक विहार थाना लोनी कमि()
गाजियाबाद उम्र करीब 25 वर्ष
अपराधिक इतिहास अभियुक्त
1-अभि() शादाब पर थाना कोतवाली नगर पर चोरी/ पुलिस मुठभेड़/ गैंगस्टर एक्ट के 03 अभियोग पंजीकृत है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमःथाना कोतवाली नगर पुलिस टीम कमिश्नरेट गाजियाबाद।
ये भी पढ़ें थाना खोड़ा पुलिस टीम द्वारा जान से मारने का प्रयत्न करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार












