दूसरे दिन भी अभियान जारी -पटाखे की आवाज निकालने वाली मोटरसाइकिलों पर पुलिस सख्त

दूसरे दिन भी अभियान जारी -पटाखे की आवाज निकालने वाली मोटरसाइकिलों पर पुलिस सख्त, तीन स्टंट बाइक सीज पुलिस कार्यवाही से लोगो को राहत

संवाददाता पवन सूर्यवंशी: जहांगीराबाद (बुलंदशहर)। नगर क्षेत्र में पटाखे जैसी तेज आवाज निकालने वाली मोटरसाइकिलों और खतरनाक स्टंट करने वालों के खिलाफ चौकी इंचार्ज दीपक चाहर ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार को दो वाइको को सीज की कार्यवाही के बाद फिर रविवार को पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के दौरान स्टैंड व प्रमुख चौराहों पर सघन चेकिंग की गई। इस दौरान नियमों का उल्लंघन कर रही तीन मोटरसाइकिलों को पुलिस ने मौके पर ही सीज कर दिया।पुलिस अधिकारियों के अनुसार कुछ युवक साइलेंसर में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हुए सड़कों पर स्टंट कर रहे थे, जिससे आम नागरिकों को परेशानी के साथ-साथ दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

चेकिंग के दौरान ऐसी ही तीन स्टंट बाइक पकड़ी गईं, जिनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा, नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना, वाहन सीज और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही युवाओं से अपील की गई है कि व यातायात नियमों का पालन करें और अपनी व दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखें।

ये भी पढ़ें डिजिटल स्ट्राइक से हिला साइबर माफिया! एसपी अनूप सिंह की हाईलेवल बैठक—हर थाना अलर्ट, हर ठग रडार पर

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें