SDM लालगंज व CO लालगंज द्वारा तहसील लालगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर की जा रही जनसुनवाई-
संवाददाता प्रतापगढ़ दिव्यांशु द्विवेदी
लालगंज प्रतापगढ़ | आज दिनांक 05.01.2026 को तहसील लालगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर उपजिलाधिकारी लालगंज व क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री आशुतोष मिश्रा द्वारा तहसीलदार के साथ संयुक्त रूप से जनसुनवाई की गई। कार्यक्रम में पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य लोक शिकायतों का त्वरित समाधान, प्रशासनिक जवाबदेही तथा जनहित में प्रभावी सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना रहा।












