सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सदर में DM, PBH श्री शिव सहाय अवस्थी व SP, PBH श्री दीपक भूकर द्वारा की गई जनसुनवाई
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ आज दिनांक 05.01.2026 को तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के द्वारा जनसुनवाई आयोजित की गई। इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट श्रीमती अनुष्का शर्मा व सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त कुमार, सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे।
जनसुनवाई के दौरान आमजन की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु स्पष्ट निर्देश प्रदान किए गए।पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर ने सुरक्षा और कानून व्यवस्था से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस जनसुनवाई में राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, कृषि, जल निगम, आपूर्ति, समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष शिकायतें संबंधित विभागों को अग्रसारित कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना, प्रशासनिक जवाबदेही बढ़ाना और सरकारी सेवाओं को जनहित के अनुरूप प्रदान करना है।
ये भी पढ़ें सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील कुण्डा में ASP(W), PBH व CRO PBH द्वारा की गई जनसुनवाई












