सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील कुण्डा में ASP(W), PBH व CRO PBH द्वारा की गई जनसुनवाई
संवाददाता अमित शुक्ला
आज तहसील कुण्डा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षकपश्चिमी श्री बृजनन्दन राय द्वारा सीआरओ प्रतापगढ़ व उप जिलाधिकारी कुण्डा के साथ जनसुनवाई आयोजित की गई जनसुनवाई के दौरान आमजन की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु स्पष्ट निर्देश प्रदान किए गए अपर पुलिस अधीक्षक(पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय ने सुरक्षा और कानून व्यवस्था से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए इस जनसुनवाई में राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, कृषि, जल निगम, आपूर्ति, समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष शिकायतें संबंधित विभागों को अग्रसारित कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया












